यादव समाज की भावनाएं आहत, फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बैन की मांग

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ। बदायूं में यादव उत्थान समिति भारत ने आगामी हिन्दी फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। समिति ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को पत्र भेजकर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।यादव उत्थान समिति के फिल्म में ऐसे कथानक और दृश्य दिखाए गए हैं, जो यादव समाज की भावनाओं को आहत करते हैं। संगठन का कहना है कि जाति और धर्म से जुड़े विषयों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया है जिससे यादव समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।
यादव उत्थान समिति भारत ने फिल्म निर्माता संदीप तोमर निर्देशक अंकित भड़ाना तथा कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि इस प्रकार की फिल्मों को रोका नहीं गया, तो समाज में तनाव और अशांति फैल सकती है।
समिति ने महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि समाज की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!