बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान तथा इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न हुई। 

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान तथा इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 90 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र में मिलाकर 403 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 100 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में मिलाकर कुल 190 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशारूप कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। केंद्र पर पुलिस बल सुरक्षा के लिए पूरे समय मुस्तैद रहा।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!