मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी ओर त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य,

मुकीम अहमद अंसारी

एसडीएम ने मतदाता सूची के अद्यतन की प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए।

बिसौली,बदायूं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी राशि कृष्णा ने मतदाता सूची के अद्यतन की प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने एईआरओ एवं बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा निर्देशों की अनदेखी या कार्य में शिथिलता पाई गई, तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में जोड़े जाएं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने का जोर दिया दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!