बिसौली,बदायूं। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने लोगों की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में दो लोग पैमाइश से संबंधित शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से एक शिकायत मौके पर ही निस्तारित कर दी गई। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने समाधान दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और फरियादियों को शीघ्र और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद शर्मा, शादाब अली, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

