होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में निकाले जाएंगे 123 जुलूस, चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

मुकीम अहमद अंसारी

होली पर बरेली मंडल के चारों जिलों में सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।सुरक्षा में 11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बरेली। डीआईजी ने होली पर बरेली रेंज में पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि होली पर चारों जिलों में 123 जुलूस निकाले जाएंगे। बरेली में 3041, बदायूं में 2275, पीलीभीत में 1397 एवं शाहजहांपुर में 2855 समेत कुल 9568 स्थानों पर होलिका दहन होगा। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
जुलूस मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे:-डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली रेंज को होली के लिहाज से आठ सुपर जोन, 41 जोन, 145 सेक्टर एवं 350 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। बरेली जिले में 80, बदायूं में 15, पीलीभीत में 10 एवं शाहजहांपुर में 18 समेत कुल 123 छोटे-बड़े जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें शहर में दो व तीन मार्च को निकलने वाला राम बरात जुलूस शामिल है।डीआईजी ने बताया कि सभी जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉडीवार्न कैमरे के साथ लगाई गई है।
*11 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी:* -डीआईजी ने बताया कि 10 एएसपी, 30 सीओ, 92 प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 268 दरोगा, 1800 मुख्य आरक्षी, 2759 आरक्षी, 4728 महिला मुख्य आरक्षी, 1759 महिला आरक्षी समेत कुल 11446 पुलिसवालों की ड्यूटी लगाई गई है।मुख्यालय से पांच कंपनी, दो प्लाटून पीएसी,चार कंपनी आरआरएफ, बरेली जोन से एक कंपनी पीएसी मौजूद रहेगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!