दातागंज।महिला अधिवक्ता से अभद्रता किए जाने के बाद तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच शनिवार को तीखी झड़प हो गई। एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार की ओर उछाल दी|हालांकि उन्हें लगी नहीं।देखते ही देखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने अधिवक्ताओं को समझाकर शांत किया।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहसील बार दातागंज में वकालत कर रहीं आशा दीक्षित ने बताया कि वह मोहम्मद फईम के मामले में कुछ बात करने तहसीलदार रामचंद्र सिंह के ऑफिस गईं थीं।आरोप है कि बात की तो उन्होंने सही जवाब न देकर अभद्र व्यवहार कर दिया। विरोध दर्ज कराने के दौरान ही उन्होंने बार के पदाधिकारियों समेत अन्य साथी अधिवक्ताओं को बुला लिया।ऑफिस में ही अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अधिवक्ता ने कुर्सी उठाकर तहसीलदार को फेंककर मारी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।करीब एक घंटे के बाद अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र पुलिस को दिया।तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।इस दौरान तहसीलदार हाय हाय के नारे भी अधिवक्ताओं ने लगाए।
अधिवक्ता की ओर से शिकायती पत्र मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दाेनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। तहसीलदार व अधिवक्ताओं के बीच का मामला है। देर शाम को मामला शांत करा दिया गया है।-केके तिवारी, सीओ, दातागंज
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

