इनरव्हील क्लब द्वारा मानसिक मंदित बालिकाओं को होली के उपलक्ष्य में उपहार भेंट किए।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। इनरव्हील क्लब द्वारा मानसिक मंदित बालिकाओं को होली के उपलक्ष में उपहार भेंट किए।
इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने बताया कि इनरव्हील क्लब इस प्रकार के कार्य करने में प्रयासरत है तथा आगे भी जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करता रहेगा। इस दौरान मानिक मंदित बालिकाओं के साथ संवाद का वातावरण बेहद आत्मीय रहा और बालिकाओं ने भी उत्साह के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का यह भावनात्मक बालिकाओं और क्लब की सदस्यों के बीच आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बन गया। क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी ने छात्रावास की प्रबंधक को भी सम्मानित किया। उन्होंने उनके समर्पण और बालिकाओं के भविष्य निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष सुविधा माहेश्वरी, सचिव भारती अग्रवाल, रितु अग्रवाल, डा. अर्चना वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!