ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत पर
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत पर शिया समुदाय की महिलाओं युवाओं और बच्चों ने इमामबाड़े में एकत्रित होकर मजलिस की और मातमपुर्सी की। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकालकर अमेरिका इजरायल विरोधी नारे लगाए।
सोमवार को अंजुमन फ़रोगे अजा की जानिब से शिया समाज के लोगों ने हाथों में काले झंडे और अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर जुलूस निकाला। जिसमें हुसैन जिंदाबाद और खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंजुमन फ़रोगे अजा के मुताबल्ली अब्बास रजा ने अमेरिका और इजरायल के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। अंत में इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी ने ईरान और उसके नागरिकों के लिए खुदा की हिफाजत के लिए दुआ की। इस दौरान अंजुमन फ़रोगे अज़ा के इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी, सदर मो. रज़ा, मुतावल्ली अब्बास रज़ा, अता हुसैन, साजिद अब्बास, मशहूद खां हमदम, इज्ज़त अली, क़मर अब्बास, ताहा अली, इरफान अली, तस्वीर इक़बाल, मोहम्मद जकी, अली जाफर रिज़वी, अब्बास जिया, अफ़रोज़ अब्बास, तंजीम हैदर, फरजाना बेगम, मुन्नी बेगम, शानू अब्बास, मलिका इक़बाल, खुशी रिज़वी, फिज़ा अली, नाहिद ज़ोहरा, सायमा रिज़वी, बेबी, कनीज़ जहरा, जुगनी ज़ेहरा आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

