नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर में माता के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर नगर में माता के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचने लगे और मां दुर्गा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। इधर मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। गुरुवार को सुबह से ही महिला पुरुषों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना की। इस दौरान नौ दिनों से घरों में कलश स्थापना कर पूजा कर रहे भक्तों ने अष्टमी पर विशेष पूजन किया। प्राचीन मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भजन कीर्तन और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा जिससे पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। कई स्थानों पर कन्या पूजन के बाद उपवास रखने वाले भक्तों ने अन्न खाकर अपना उपवास खत्म किया। जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!