कैराना सांसद इकरा हसन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र कैराना की समस्याओं को लेकर चर्चा की
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान इकरा हसन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। हालांकि यह एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन ऐसी मुलाकातों में सांसद इकरा हसन अक्सर अपने संसदीय क्षेत्र कैराना की समस्याओं या विकास कार्यों का जिक्र जरूर करती हैं। जिसमें उन्होंने अपनी संसदीय क्षेत्र कैराना के लोगों की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अभिवादन किया। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचागत विकास के बारे में संक्षिप्त चर्चा की। इकरा हसन अक्सर अपनी सादगी और पढ़े-लिखे अंदाज में अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। सपाइयों ने नगर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता काजी शाहनवाज खान, नगर अध्यक्ष वाजिद खान, हाजी तस्लीम ख़ा, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

