कक्षा 1से 8 तक समस्त छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में सत्र 2026 -27 के प्रथम दिन कक्षा 1 से 8 तक समस्त छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस पर वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा नव प्रवेशित बच्चो को माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी को पुस्तक वितरण किया गया। श्री सिंह ने संविलियन विद्यालय हर्रायपुर को जनपद का आदर्श विद्यालय बताते हुए उन्होंने यहां के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद में सर्वाधिक उत्तीर्ण 18 छात्र- छात्राओं को पढ़ाने वाले समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विदित रहे इस विद्यालय में गृह कार्य पुस्तिका प्रतिवर्ष छात्रों को निःशुल्क प्रदान की जाती है। सत्र के प्रथम दिवस पर कक्षा एक में चार प्रवेश किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश कराए जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, उपाध्यक्ष हिरदेश बाबू, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, सहायक अध्यापक चित्रा, उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता, अंजुम बुशरा आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

