प्राथमिक विद्यालय कोट में नवरंभ उत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोट में नवरंभ उत्सव व मेधावी छात्र सम्मान समारोह के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए.आर.पी. रानी, मचिन शर्मा, सौरभ पाठक एव ग्राम प्रधान मोहित सक्सेना के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया गया। रानी, मचिन शर्मा व ग्राम प्रधान ने परिषदीय विद्यालयों को हाईटेक बनाने के सरकारी प्रयासों पर प्रकाश डाला। अतिथियां ने विद्यार्थियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ ए.आर.पी. ग्राम प्रधान व गांव के गणमान्य ग्रामीणों द्वारा किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा कक्षा 5 के सभी बच्चों को विदाई स्वरूप उपहार प्रदान किये गए। नव प्रवेशित बच्चो को भी उपहार प्रदान किए गए। अंत में स्कूल की प्रधानाध्यापक चंचल उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खुसबू गहलोत, नीतू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, एकता कुमारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

