ब्लॉक के गेट पर 250 केवीए के लगे ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जला बाजार की बत्ती गुल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। बुधवार को सांय 6 बजे के लगभग विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास विद्युत विभाग के 250 केवीए का ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई आग इतनी जबरदस्त थी कि लोग आग के भय से दूर-दूर तक भागते नजर आए और आग की लपटों से वायर केविल जल- जल कर सड़क पर गिर रही थी जिससे आने जाने वाले लोगों को कुछ देर के लिए आवागमन बंद हो गया था फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से पहुंची जब तक काफी नुकसान हो चुका था।
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास पेड़ों पर बंदर उछल कूद कर रहे थे उसी समय बिजली के आने पर शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई जिससे 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलकर खाक हो गया ट्रांसफार्मर की चारों ओर लगी सपोर्ट वाली फाइबर की जालियां भी जलकर राक हो गई गनीमत रही कोई बड़ा हादसा ना हुआ सड़क के दोनो और आग देखने वालों की भीड़ जुड़ गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

