तहेरी बहन के साथ पढ़ाने गई 20 वर्षीय शिक्षिका हुई फरार* #शिक्षिका बहन के साथ पेट दर्द का बहाना कर घर वापस लौट आई रास्ते से ही हुई रफू चक्कर

मुकीम अहमद अंसारी

“पिता ने मामले की अज्ञात लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज”

सहसवान, बदायूं। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्री 20 वर्षीय अपनी तहरी बहन के साथ नगर के मोहल्ला पठान टोला एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने प्रत्येक दिन जाती थी । गत दिवस भी वह अपनी तहैरी बहन के साथ विद्यालय गई थी परंतु वह पेट दर्द का बहाना करके घर वापस लौट गई जब वह अपने निर्धारित लौट के समय लगभग 2:00 बजे तक जब वापस नहीं आई तो पता किया गया तो उसकी तहरी बहन ने बताया कि आज वह विद्यालय नहीं गई थी पेट दर्द का बहाना करके वापस चली आई थी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है जिससे उसके कहीं चले जाने की आशंका प्रबल हो रही है पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 144 धारा 87 के अंतर्गत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!