बाइक पर सवार आशिक मिजाज मनचलो ने सरे राह छात्रा के गाल पर मारा चांटा, धमकी देकर आरोपी हुए फरार

मुकीम अहमद अंसारी

कॉलेज आते जाते पूर्व में भी छात्रा से करता है छेड़खानी#
“छात्रा ने दो आरोपी को नामजद कराते हुए चार लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट कराई दर्ज़”

सहसवान, बदायूं। नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित छात्रा ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह डार्लिंग रोड चौराहे पर घरेलू सामान खरीद कर घर वापस लौट रही थी किसी बीच दो बाइक पर सवार आरीश पुत्र नामालूम मोहल्ला टोल नंबर , सोहेल पुत्र असगर निवासी मोहल्ला तथा दो अज्ञात लोगो ने 11:30 के लगभग घेर लिया तथा उसे गाली गलौज करने लगे उसने विरोध किया तो उसके गाल पर चांटा मार कर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागने में सफल हो गए।
पीड़िता ने बताया कि वह नगर के एक महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती है तो उपरोक्त आरोपों उसका आते-जाते पीछा भी करते हैं तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी करते हैं।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 140 धारा 126/2,115/2,352,351/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!