बिसौली में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक की दर्दनाक मौत

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। सोमवार को बिसौली में एक दर्दनाक हादसा हुआ रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चंदौसी बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर की फार्म ट्रैक्टर एजेंसी के समीप यह भीषण हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान विकाश पुत्र रामपाल निवासी मोतीपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गयी है। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!