बिसौली,बदायूं। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम नागपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर में महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रहे हैं उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता ली जा सकती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 112 सहित आन आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि किसी भी घटना को छुपाने के बजाय तुरंत सूचना देना आवश्यक है ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल पलक आदि पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

