स्काउट संस्था द्वारा मास्क बैंक की स्थापना की

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देश क्रम में स्काउट संस्था द्वारा मास्क बैंक की स्थापना की गई। मास्क बैंक में राजीव स्काउट दल स्वतन्त्र के यूनिट लीडर दीपक अवस्थी ने 50 मास्क व जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री ने 50 मास्क प्रथम दानदाता के रूप में स्वयं मास्क तैयार कर दान किये हैं। जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर के साथ-साथ जिला संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं स्काउट गाइड के समस्त सदस्य और प्रत्येक यूनिट से मास्क जमा करने की सभी सदस्यों और यूनिट लीडरों से अपील की, कि वे अधिक से अधिक मास्क जमा करें, ताकि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक अच्छी लाट जिला प्रशासन को भेंट की जा सके।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!