डीएम ने किया कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र का निरीक्षण
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के दो गांवों में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है। डीएम के निर्देश पर दोनों गाँवों को 28 मई तक सील करने के साथ ही पूरे गांव को सेनेटाइज कराया गया है। वही कोरोना पॉजीटिव मरीजों के परिवारीजनों को क्षेत्र के सांई डिग्री कालेज मे क्वारंटीन किया गया है। डीएम ने गाँव की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। कोतवाली फतेहपुर के ग्राम शेखनपुर का एक व्यक्ति बीते 5 मई को मुम्बई से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी होते ही युवक को घर मे ही क्वारंटीन करने के साथ ही उसका सैम्पल जांच के लिये भेजा था। बीते बुधवार की रात आयी 40 लोगो की जांच रिपोर्ट मे सम्बन्धित व्यक्ति का सैम्पल कोरोना पॉजीटिव निकला जिससे पूरे क्षेत्र मे हडकंप मच गया। वही देर रात युवक को सुल्तानपुर के एल-1 श्रेणी के हॉस्पिटल के आइसुलेशन वार्ड मे शिफ्ट कर दिया गया है। कोरोना पीडित के सभी 11 परिवारीजनों को साई पी.जी. कॉलेज में कवारेन्टीन कराया गया है। वही मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव मे भी बीते 05 मई को आये दो प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव पायी गयी। सूचना मिलते ही एसडीएम पंकज सिंह, सीओ अरविन्द वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजर्षि त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मनोज शर्मा, बेलहरा नगर पंचायत ईओ सन्तोष चैधरी सहित 11 टीमें गांव पहुँची और दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड सुल्तानपुर में भेजने के बाद दोनों परिवार के 23 लोगों को फतेहपुर के साईं डिग्री कालेज में क्वारंटाइन कराया। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने दोनो गांवों का निरीक्षण करने के साथ ही सीएचसी प्रभारी को सभी घरों की कांटेक्ट हिस्ट्री तलाशने एवं ट्रेवल हिस्ट्री पता करने के निर्देश दिए। डीएम ने हॉटस्पॉट बनाये गए क्षेत्र में नियमो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश एसडीएम पंकज सिंह को दिए है। सीएचसी प्रभारी डॉ एके वर्मा ने बताया गाँव मे नियमित सैनिटाइजेशन व सफाई करायी जायेगी। पूरे गाँव के सर्वे हेतु एएनएम के नेतृत्व में 11 टीमें गठित की गई है, जो घर -घर सर्वे करेंगी। वही मोहम्मदपुर के जगतपुर में प्रशासन द्वारा मीडिया कवरेज से भी रोक दिया गया। फतेहपुर उपजिलाधिकारी पंकज सिंह ने डीएम आदर्श सिंह के आने से कवरेज करने क्षेत्रीय पत्रकारों को गांव के बाहर ही रोक दिया। हालांकि ये एहतियातन था।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

