महिला उप निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरोहित खेड़ा में महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
शनिवार को अभियान के दौरान महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका व महिला कांस्टेबल कृष्णा ने गांव पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 181 महिला सहायता हेल्पलाइन जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने महिलाओं को बताया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वह इन नंबरों पर बिना झिझक संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

