तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, बिजली विभाग, पुलिस और विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए तीन मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। शेष 24 मामलों में जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों भेज दिया गया। आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी का स्पष्ट निर्देश है की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस खान, पूर्ति निरीक्षक पीयूष गंगवार आदि उपस्थित रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!