ग्राम सभा की भूमि पर तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत करना जितेंद्र यादव को पड़ा महंगा
मुकीम अहमद अंसारी
तत्कालीन ग्राम प्रधान ने राजस्व टीम से मिलकर जितेंद्र यादव के मकान को ही बता दिया ग्राम सभा की भूमि
जितेंद्र यादव ने तहसील कार्यालय प्रांगण में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
6 घंटे की मशक्कत के बाद सपा के संभावित प्रत्याशी गजेंद्र यादव तहसीलदार राकेश कुमार के आश्वासन पर जितेंद्र यादव नीचे आया
तहसीलदार ने नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर मौके पर भेजी
सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील के ग्राम रसूलपुर कला निवासी जितेंद्र यादव उर्फ बंडा पुत्र तेजपाल सिंह ने कुछ माह पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान गंगाधर द्वारा लगभग 50 बीघा खेती ग्राम सभा की कब्जा करके खेती किए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी जिसकी जांच करने राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है ग्राम प्रधान गंगाधर ने राजस्व टीम को बताया की जितेंद्र यादव का जो मकान बना हुआ है वह ग्राम सभा की संपत्ति है उसे पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना रखा है टीम ने आप है बिना नोटिस दिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी।
जितेंद्र यादव उर्फ बंडा ने अधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि उसके शिकायत करने पर ग्राम प्रधान गंगाधर उसकी जान का दुश्मन बन गया है ग्राम प्रधान गंगाधर ने उसे घेर कर करने का प्रयास किया परंतु वह भागने में सफल हो गया इसकी शिकायत भी उसने तहसील एवं थाना जरीफ नगर तथा उच्च अधिकारियों से भी की परंतु उसे न्याय नहीं मिला।
परेशान जितेंद्र यादव उर्फ बंडा न्याय न मिलने पर बुधवार को 9:30 बजे के लगभग तहसील परिसर में पहुंच गया और तुरंत और तुरंत परिसर में बनी पानी की टंकी की सीढ़ियो पर चढ़कर ओवरहेड टैंक के पास पहुंच गया तथा वहां पहुंचकर शोर मचाने लगा जब तक लोग समझ पाए तब तक काफी तादाद में राजस्व कर्मचारी एवं तमासबिन लोग एकत्रित हो गए जितेंद्र यादव ने ऊपर से एक पत्र नीचे फेंका जो पुलिस महानिरीक्षक बरेली मंडल बरेली के नाम था जिसमें उसने अपनी पीड़ा लिखी थी और कहां की उसे ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम सभा की गई भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत उसकी जान की दुश्मन बन गई ग्राम प्रधान ने उसके मकान पर ही जो लगभग 5 दशक पुराना है ग्राम सभा की संपत्ति बताकर राजस्व टीम से कार्यवाही करना प्रारंभ कर दिया और ग्राम प्रधान उससे दुश्मनी मानने लगा पत्र में बताया 8 अप्रैल वर्ष 2026 को जब वह एक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था तो ग्राम प्रधान गंगाधर ने उसे घेर कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया परंतु वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया शिकायत करने के लिए वह थाना जरीफ नगर गया परंतु इसकी शिकायत नहीं सुनी गई बल्कि उसके विरुद्ध झूठे मुकदमे लिख दिए गए।
पत्र में जितेंद्र ने बताया उसे राजस्व टीम पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदान किए जाने लगा वह काफी परेशान है मेरी रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही की जाए मेरे ऊपर लिखे गए फर्जी मुकदमों की जांच पुलिस क्षेत्र अधिकारी द्वारा की जाए जिससे मुझे न्याय मिल सके।
जितेंद्र यादव को पानी की टंकी से नीचे उतरने के लिए तहसीलदार राकेश कुमार नायब तहसीलदार विकास कुमार, बृजभूषण सिंह के अलावा ग्राम के पहुंचे ग्रामीण एवं अन्य लोगों ने भी कई बार प्रयास किया परंतु असफलता हाथ लगी जितेंद्र यादव ने स्पष्ट तौर से कहा कि जब तक ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह नीचे नहीं आएगा।
3:45 के लगभग समाजवादी पार्टी सहसवान के संभावित प्रत्याशी गजेंद्र यादव अपने साथियों के साथ तहसील परिसर पहुंचे तथा मामले को जाना बाद में तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचकर उनसे बात की विचार विमर्श करने के बाद दोनों लोग पानी की टंकी के नीचे पहुंचे जितेंद्र यादव को जैसे तैसे नीचे उतरने में सफलता हासिल की जैसे ही जितेंद्र यादव नीचे उतरा राजस्व एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली तहसील कार्यालय प्रांगण मे तमासवीन की भारी भीड़ लगी थी।
जितेंद्र यादव को तत्काल तहसीलदार कार्यालय ले जाया गया जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया बाद में तहसीलदार द्वारा जितेंद्र यादव को शासन दिया गया कि उसके साथ न्याय किया जाएगा संभावित प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने भी तहसीलदार से कहा की जितेंद्र यादव के साथ अन्य नहीं होना चाहिए। तहसीलदार ने नायाब तहसीलदार विकास कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्य राजस्व टीम मौके पर तत्काल भेज कर जितेंद्र यादव को न्याय दिलाए जाने के निर्देश दिए।
जितेंद्र यादव उर्फ बंडा की वृद्ध माता ज्ञान देवी ने बताया कि उनके पति एक लंबे समय से बीमार है उनके मात्र एक ही पुत्र जितेंद्र यादव है ग्राम प्रधान द्वारा उसे बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है जितेंद्र यादव ने ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत क्या की ग्राम प्रधान उसकी जान का दुश्मन बन गया उसने हमारे ही 5 दशक पुराने मकान को ही ग्राम सभा की संपत्ति राजस्व टीम को बात कर हमारा उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
बरहाल तहसील परिसर में पीड़ित जितेंद्र यादव द्वारा अपनी मांगे पूर्ण करने के लिए तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या करने के किए गए प्रयास की नगर एवं तहसील देहात क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

