मध्य रात्रि शौच के बहाने घर से लापता हुई युवती 3 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, घर से लाखों रुपए के जेवर लेकर हुई रफू चक्कर
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली सहसवान के एक ग्राम निवासिनी महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पुत्रवधू का 1:30 बजे के लगभग घर से शौच का बहाना करके गई थी जो देर रात तक वापस नहीं आई।
पत्र में बताया कि मेरे पुत्र की शादी 3 वर्ष पूर्व बिहार से हुई थी उसके कोई संतान नहीं है वह घर से तीन सोने की चीज दो चांदी की तथा घर में रखें₹80000 की नगदी लेकर फरार हो गई।
छानबीन करने पर पता चला उसे थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम सादपुर निवासी नन्हे उर्फ सेरा पुत्र धर्मपाल तथा अरविंद पुत्र कृपाल उसे अपनी जाल में फंसा कर बहला फुसला कर ले गए मुझे आशंका है कि उपरोक्त लोग कहीं उसके साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दें।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 319 धारा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

