दसवां भोज खाकर घर लौट रहे बाईक सवार को पीछे से चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

घायल को एंबुलेंस से ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

 

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय किया रेफर

 

सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम हसुआ नगला निवासी मनोज पुत्र राजपाल 30 वर्ष थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम पीतम नगर रिश्तेदारी में दसवां संस्कार का भोज खाकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था जयपुरिया कॉलेज के निकट तीव्र गति से पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे चालक मनोज गंभीर रूप से घायलों का सड़क पर गिर गया।

घायल मनोज को तत्काल एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।मामले की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!