ऑटो रिक्शा पलटने से युवक का पैर टूटा, पत्नी और बेटी भी घायल तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ हादसा, बदायूं से दवा लेकर लौट रहा था परिवार
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। बदायूं से घर वापस लौटते समय ऑटो रिक्शा मे बैठ कर निज़ामबाद जाते समय तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चालक की कथित लापरवाही के चलते शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक का पैर टूट गया, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटी भी घायल हो गईं। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शेखूपुर रेलवे फाटक पार करने के बाद हुआ।
जानकारी के अनुसार थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम निजामाबाद निवासी ज्ञानेंद्रपाल पुत्र मोहनलाल अपनी पत्नी पूजा और बेटी शिवी के साथ बदायूं दवा लेने गए थे। दवा लेकर तीनों ऑटो रिक्शा संख्या UP 24 AT 7988 से अपने गांव लौट रहे थे।
आरोप है कि शेखूपुर रेलवे फाटक पार करने के बाद ऑटो चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। एक तीखे मोड़ पर चालक ने बिना गति कम किए ऑटो मोड़ने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ज्ञानेंद्रपाल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी पूजा के घुटने में चोट लगी, जबकि बेटी शिवी के सिर में चोट आई। ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया।
हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो चालकों की लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यक्ति ने शेखपुर पुलिस चौकी थाना सिविल लाइन बदायूं मे तहरीर उक्त ऑटो चालक व ऑटो रिक्शा के विरुद्ध दे दीं है पुलिस ने उक्त ऑटो रिक्शा बरामद करके उक्त चालक को मय ऑटो रिक्शा के छोड़ दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

