अस्थाई तौर पर नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी सप्ताह में दो दिवस कार्यालय में बैठकर जनता की जन समस्याएं सुनेंगे

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। तैंतीस दिन से खाली पड़ी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहसवान की कुर्सी पर जिलाधिकारी ने अस्थाई रूप में अधिशासी अधिकारी उझानी को सहसवान नगर पंचायत

दहगवा अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी पद का कार्य भार सौंपा है।

अस्थाई रूप से नियुक्त अधिशासी अधिकारी मढ़ी सैनी ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद सहसवान में मंगलवार, शनिवार को कार्यालय में बैठकर नगर के लोगों की जन समस्याएं सुन उनका निराकरण करने का कार्य करेंगे जबकि वह बृहस्पतिवार को दहगवा नगर पंचायत में बैठकर नगर पंचायत के लोगों की जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे।

अधिशासी अधिकारी ने लोगों से कार्य दिवस में अपनी समस्याएं रखने के निर्देश दिए हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!