आरटीएम सेक्रेटरी व स्पेशल डेवलपमेंट की संस्थापक रीदा खान ने लिया 10,000 पौधे लगाने का संकल्प
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से आरटीएम सेक्रेटरी फोर स्पेशल डेवलपमेंट की संस्थापक रीदा खान ने आज जनपद बदायूँ में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना है।
Rida khan ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल भी उसी स्नेह और जिम्मेदारी से करनी चाहिए, जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प ले, तो बदायूँ को एक हरित और स्वच्छ जिले के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यालयों, कॉलेजों तथा स्वयंसेवकों से अपील की कि वे इस जनहित अभियान से जुड़ें और “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
रीदा खान ने कहा—
“आइए, आज ही मेरे साथ संकल्प लें। एक पेड़ माँ के नाम लगाएँ, उसकी देखभाल करें और मिलकर बदायूँ को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। आपका एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार बनेगा।”
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

