ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में टॉप कर दसवां स्थान प्राप्त सहसवान का नाम रोशन किया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। सहसवान के चौधरी मोहल्ला निवासी ज़ायनाह आतिफ ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। मोहल्ला चौधरी निवासी आतिफ निसार उर्फ जेनूँ की बेटी ज़ायनाह की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
उनकी इस सफलता पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। अलीगढ़ के जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश कुमार (आईएएस) और पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, जो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र हैं, ने ज़ायनाह आतिफ को सम्मानित किया।
सहसवान नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने भी आतिफ निसार के घर पहुंच कर बताई दी
ज़ायनाह आतिफ जिले के 10 टॉपर्स में से एक हैं। उनकी इस उपलब्धि को सहसवान के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। इस सफलता के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

