सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह बने लखनऊ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में सहसवान के उपजिलाधिकारी रिपुदमन सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।

सहसवान में अपने कार्यकाल के दौरान रिपुदमन सिंह ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण में अहम भूमिका निभाई। उनके कामकाज और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन द्वारा आदेश जारी होने के बाद रिपुदमन सिंह जल्द ही कार्यमुक्त होकर लखनऊ में नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं सहसवान में नए एसडीएम की तैनाती को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस फेरबदल से स्थानीय प्रशासन और लखनऊ नगर निगम की कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!