दलित की दुकान पर दबंगों द्वारा कब्जा कर  दलित को दबंगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की दी धमकी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। दलित को आवंटित दुकान पर दबंग द्वारा कब्जा कर लिया गया है दलित द्वारा दुकान खाली करने को कहा जाता है तो दबंग गाली गलौज मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता है पीड़ित दलित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर दुकान खाली कराए जाने एवं दबंग के लिए खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

एसडीएम को सौंप गए शिकायती पत्र में नीतू पत्नी श्रवण कुमार निवासी गांव परसोना का कहना है अनुसूचित जाति नट से है वर्ष 1987 में हरिजन समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम परसोना में अनुसूचित जाति के पात्र लोगों के लिए दुकानों का निर्माण कराया गया था जिसमें दुकान नं० 5 उसके ससुर शिशुपाल के नाम से आवंटित की गयी थी उक्त दुकान में ससुर काम कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करते थे उसके ससुर की मृत्यु के पश्चात उक्त दुकान पर गांव आनन्दी आलमपुर का व्यक्ति बैठने लगा दलित महिला ने उससे कई बार दुकान खाली करने को कहा लेकिन वह लगातार समय मांगता रहा लेकिन दुकान खाली नहीं कर रहा था महिला का कहना है उसने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की लेकिन उक्त व्यक्ति ने दुकान खाली नहीं की दुकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है पीड़ित महिला का आरोप है जब दुकान खाली करने के उक्त व्यक्ति से कहा जाता है वह गाड़ी क्लोज मारपीट के साथ जान से मार देने की धमकी देखा भगा देता है पीड़िता का कहना है उक्त दुकान ही परिवार का पालन पोषण करने का एकमात्र साधन है महिला ने एसडीएम से दुकान खाली करवाने और दबंग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!