विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर  सावन माह कावड़ यात्रा के दौरान मांस मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने की मांग की

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम प्रियंका गोयल को ज्ञापन सौंपकर सावन माह और कावड़ यात्रा के दौरान मांस, मछली और मदिरा की दुकानों को बंद रखने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त क्षेत्र से गुजरेंगे ऐसे में मीट की बिक्री से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री योगेश पाठक, जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशर, प्रखंड अध्यक्ष विनीत शर्मा, प्रखंड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, प्रखंड मंत्री रतनदीप शर्मा, जिला सहसंयोजक करण वाल्मीकि आदि के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर एसडीएम प्रियंका गोयल ने एक वार्ता में कहा कि कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं धार्मिक भावनाओं के अनुरूप संपन्न करने के लिए प्रशासन ने कावड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। इसके तहत मार्ग पर स्थित सभी शराब के ठेकों को पर्दो से पूरी तरह ढकवा दिया गया है, जबकि अंडा, मांस और मछली की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंध कर दिया गया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!