उ0 प्र0 लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई ने वर्षों से लंबित एवं न्यायोजित मांगों को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सोंपा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील इकाई ने वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समाधान न होने पर शासन और राज्य परिषद के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए शनिवार को अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपाल लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति वेतन विसंगति और अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। लेखपाल संघ के तहसील मंत्री संदीप कुमार ने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी लेखपाल अपने मूल हल्के पर ही कार्य करेंगे तथा अतिरिक्त हल्का का कार्य पूरी तरह बंद कर देंगे। साथ ही, भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का भी निर्णय लिया जा सकता है। संगठन मंत्री आदित्य तोमर ने कहा कि उनका उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं, बल्कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करना है। इस दौरान राहुल सिंह, सुमित कुमार, श्रीदत्त शर्मा, आदित्य कुमार, योगेंद्र कुमार भारती, अमित भारती, संभू कुमार, लोकपाल सिंह, कृत्यामनि, मनीषा, रिंकी गुप्ता, अरविंद कुमार, सचिन भाटी, अनमोल मिश्रा, डेविड कुमार, सचिन कुमार, अनुज कुमार, सत्यम, सुनील कुमार, तनवीर अहमद सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

 

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!