भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील परिसर में एकत्रित होकर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया ने समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। मुकेश भदोरिया ने आरोप लगाया कि हर घर जल योजना के तहत अभी तक घरों जल नहीं पहुंचा है। वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय पेपल की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। गांव नौली हरनाथपुर के किसान को राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण मुआवजा नहीं मिल पाया है। श्री भदोरिया ने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान कृषि क्षेत्र से जुड़े लंबित मुद्दों के निस्तारण तथा जनहित से जुड़े मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

