बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को लिया कब्जे में, चालक फरार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर टोल नंबर 14आनन्दीपुर ग्राम के मोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक चालक को जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया ट्रैक्टर का चलाक ट्रैक्टर को मौके परी छोड़कर भाग गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम सराय मनसुख निवासी राशिद पुत्र इस्माइल 40 वर्ष बाइक से अपने घर जा रहा था इसी बीच आनंदीपुर मोड़ ( हाईवे कट पर) ट्रैक्टर चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया मामले की जानकारी तत्काल पुलिस चौकी साहबाजपुर को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में लेकर घायल रशीद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!