सहसवान,बदायूं। उप जिलाधिकारी गौरव आर्य की अध्यक्षता में सहसवान तहसील में संपन्न हुए समाधान दिवस में तेरह शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराई परंतु किसी भी शिकायत का मौके पर निष्ठालन नहीं हुआ।
उप जिलाधिकारी गौरव आर्य ने संबंधित शिकायत कर्ताओं के विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वह समय अवधि में शिकायत का मौके पर पहुंचकर निस्तारण करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कीजाएगी।
समाधान दिवस में तहसीलदार राकेश कुमार खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी उपवन क्षेत्र अधिकारी सुभाष कुमार सिंह के अलावा कई विभागों के विभाग प्रमुखों के स्थान पर अधीनस्थ उपस्थित थे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

