सेवा हॉस्पिटल का कर्मचारी 19 वर्षीय युवती को लेकर  हुआ रफ्फूचक्कर

मुकीम अहमद अंसारी

पिता ने आरोपी के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज

 

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है रात में वह सो रहा था सुबह देखा तो उसकी 19 वर्षीय पुत्री को सहसवान डकारा मार्ग पर स्थित सेवा हॉस्पिटल में कार्यरत बॉबी पुत्र फकीरचंद निवासी दफ्तरा थाना जुनवाई जनपद संभल घर से ले गया उसकी पुत्री घर में रखे सोने के कुंडल नाक की सोने की लॉन्ग एक मोबाइल फोन भी साथ ले गई।

पीड़ित ने आरोपी बॉबी पर अपनी पुत्री के साथ किसी बड़े हादसे की भी आशंका व्यक्त की है।

पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अपराध संख्या 377 धारा 87 के अंतर्गत मामले की आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!