सहसवान तहसील क्षेत्र में भी गंगा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना किया शुरू चार गांव का संपर्क मार्ग कटा, दो गांव
मुकीम अहमद अंसारी
चार गांव का संपर्क मार्ग कटा, दो गांव की आबादी को अभी खतरा नहीं
सहसवान, बदायूं। सहसवान तहसील क्षेत्र में सीमा पर बहने वाली गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है तेजी से बढ़ रहे जलस्तर ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है गंगा के किनारे बसे गांव खागी नगला , वीर सहाय नगला तोफी नगला, तेलिया नगला, की आबादी को पानी ने चारों ओर से घेर लिया है जिसके कारण उपरोक्त गांव की आबादी को भी खतरा उत्पन्न हो गया है जबकि ग्राम
भमरोलिया, गिरधारी नगला की आबादी को फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन गंगा के पानी ने चारों तरफ से ग्राम की आबादी की ओर वढ़ना शुरू कर दिया है।
वही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ चौकिया पर तैनात राजस्व कर्मचारी पहुंच गए हैं और उन्होंने गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को पल-पल की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देना प्रारंभ कर दी है। बढ़ रहे गंगा के जलस्तर पर भी उनकी निगाह है उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वह गंगा के बढ़ रहे जलस्तर में अपने पशुओं को ना तो स्वयं ले जाएं ना खुद जाएं क्योंकि गंगा का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

