चिकित्सक को दी जान से मार देने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज कई बार पूर्व में भी आरोपी कर चुका है गाली गलौज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला अकबराबाद निवासी चिकित्सक डॉक्टर इंद्रप्रकाश पुत्र डॉ केपी सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की मोहल्ला रानी सती अकबराबाद निवासी रजत पुत्र राजवीर 8:30 बजे के लगभग घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था जिसका मैंने विरोध किया तो वह धक्का मुक्की कर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
चिकित्सा इंद्रप्रकाश ने बताया कि रजत इससे पूर्व भी कई बार अभद्र व्यवहार कर चुका है।
चिकित्सा के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध संख्या 392 धारा 115/2, 351 / 3, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

