मुजरिया,बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सगराय में रविवार रात चोर पशुशाला का ताला तोड़कर तीन भैंस और एक पड़िया खोलकर ले गए। सुबह पशुओं के गायब मिलने पर पशुपालक के होश उड़ गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव निवासी लोकपाल पुत्र चेतराम ने बताया कि रविवार रात वह पशुओं को पशुशाला में बांधकर सो गए थे। रात में चोरों ने पशुशाला का ताला तोड़ दिया और अंदर बंधी तीन भैंस तथा एक पड़िया खोलकर फरार हो गए।सोमवार सुबह लोकपाल जब पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सभी पशु गायब थे। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन पशुओं का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने मुजरिया थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

