कटईया भगवती में तीन दिन से बेखौफ हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों का चल रहा अबैध कटान , जिम्मेदार विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया,बदायूं। थाना क्षेत्र के ग्राम कटईया भगवती में कथित रूप से पिछले तीन दिनों से दिन-रात हरे भरे प्रतिबंधित वृक्षों का धड़ल्ले से अवैध कटान किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार निवासी जोनेरा थाना सहसवान द्वारा नीम, शीशम और चांदनिया समेत कई हरे प्रतिबधित पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नजर नहीं आई है।ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों का अबैध कटान खुलेआम होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। लगातार पेड़ों की अबैध कटान से क्षेत्र के पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।दिन और रात लगातार चल रहे कटान ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी संख्या में हरे पेड़ काटे जा सकते हैं।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन से मौके पर जांच कराकर पेड़ों के अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। जबकि स्थानीय पुलिस भी हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान में मुख्य रोल पुलिस का रहता है बिना पुलिस के कोई भी अवैध कटान थाना क्षेत्र में नहीं किया जाता है बिक्री की गई धनराशि की 40% धन राशि पुलिस व वन विभाग को वितरित की जाती है उसके बाद अवैध कटान चलता है मुजरिया थाना गेट के सामने से हाईवे मार्ग पर अवैध कटान से लकड़ी भरे ट्रैक्टर ट्राली देखे जाते रहते हैं
वन दरोगा पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त अवैध कटान मेरे संज्ञान में नहीं है जबकि वहां पर यूकेलिप्टस कट रही है और परमिशन बनवाने को फाइल प्रस्तुत कर दी गई है मैं घटना स्थल जाकर देखूंगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

