भेलसर(अयोध्या)मवई पुलिस ने गोकशी के आरोप में फरार चल रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में तीन माह पूर्व हुई गोकशी की घटना में एक व्यक्ति फरार चल रहा था।पुलिस ने उसको पकड़ने के लिये कई बार दबिश दी लेकिन सफलता नही मिली।सोमवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि फरार आरोपी मदारपुर गांव में मौजूद है।सूचना पाकर उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव,सिपाही अशोक यादव द्वितीय ने मदारपुर गांव के बाहर उसको पकड़ लिया।प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अली अहमद पुत्र गुलाम रसूल पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सीवन वाजिदपुर का रहने वाला है।उसे धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
Related Posts

