जलांचल प्रगति पथ के कार्यों की हो रही सराहना 101 जरुरतमंदो को बांटा राशन पैकेट

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। विगत दिनों की भांति मंगलचसा को जलांचल प्रगति पथ के पदाधकारियों ने भंडारे के साथ गरीब, निर्धन एवम जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री (कच्चा राशन) के 101 पैकेट जलांचल जनक उदय राज निषाद एवम नायब तहसीलदार सुशील कुमार की अध्यक्षता में नगर के ओटोडोरियम में वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद, अंगद कुमार कश्यप, राम किशन, उपाध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप, मुन्ना लाल, गया प्रसाद धुरिया सहित प्रधान रामसनेही निषाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस राहत सामग्री मिें विशेष रूप से अशोक कुमार मिश्रा, पुत्तू लाल कश्यप, राम नाथ कश्यप, रितेश कश्यप, बाबू लाल कश्यप, लोगो ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Don`t copy text!