बाराबंकी। पूरा देश इस समय कोराना महामारी से प्रभावित है। जिससे बचने के लिये सरकार ने पूरे देश में लाॅक डाउन कर रखा है। जिसकी वजह से गैर प्रांतो से मजदूर व अन्य लोग अपने घर आ रहे हैं। जिनकी मद्द सरकार द्वारा लगातार की जा रही है। इसके अलावा कई सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ-फैजाबाद हाईवे व रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों को समाजसेवी राजकुमार सिंह ‘राजा‘, शिवम निगम, मनीष रस्तोगी, सुमित श्रीवास्तव, विनय गुप्ता आदि ने लंच पैकेट देकर मद्द कर रहे हैं।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

