पूर्व प्रधान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत टेण्डवा की पूर्ब प्रधान तुलसा देवी का निधन सोमवार शाम हो गया। 75 वर्षीय तुलसा देबी लगभग 6 महीने से बीमार चल रही थी इनका इलाज बाराबंकी के एक निजी अस्पताल मे चल रहा था। दो दिन पूर्व हालत में सुधार न आने के कराण परिजन अपने घर टेण्डवा ले आये थे।सोमवार शाम निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी तुलसा देवी का अंतिम संस्कार गाँव टेण्डवा में मंगलवार को किया गया।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

Don`t copy text!