विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर मांगे जा रहे थे बारह हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने टेक्नीशियन सहित दो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। विद्युत उपखंड कार्यालय जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कुड़ई निवासी सर्वेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह ने एंटी करप्शन टीम बरेली पुलिस क्षेत्र अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसके खेत में लगा हुआ विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है जो काफी दिनों से जल होने के कारण सिंचाई न होने से उसकी फसल भी प्रभावित हो रही है परंतु विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए विद्युत उपखंड कार्यालय जरीफ नगर के विद्युत टेक्नीशियन टी जी टू हरदेवराम तथा संविदा कर्मी लाइनमैन मानक चंद द्वारा उससे विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर₹12000 की रिश्वत मांगी जा रही है वह नहीं चाहता कि उपरोक्त कर्मचारियों को रिश्वत दे वह उन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करना चाहता है।
एंटी करप्शन टीम को मिले प्रार्थना पत्र के बाद ट्रैप टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी ने बुधवार को मामले की पड़ताल की जांच के दौरान कर्मचारियों द्वारा मांगी जा रही रिश्वत का मामला सत्य पाया गया।
ट्रैप टीम प्रभारी इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दोपहर में अपने निर्धारित लक्ष्य के तहत शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मोहम्मदपुर कुड़ई उपरोक्त मांगी जा रही₹12000 की रकम लेकर उपरोक्त कर्मचारियों को देने के लिए भेजा। उपरोक्त कर्मचारियों को जैसे ही शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार ने रिश्वत के ₹12000 की रकम दी टीम में रंग है तो विद्युत टेक्नीशियन टी जी टू हरदेवराम पुत्र स्वर्गीय नंदा राम ग्राम जिदावर थाना मरोट जिला नागौर जनपद राजस्थान
तथा क्षेत्रीय लाइनमैन मानव चंद्र पुत्र स्वराज सिंह यादव निवासी ग्राम आरिफपुर भक्ता नगला थाना कोतवाली उघैती जनपद बदायूं को₹12000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने के बाद टीम दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई।
जैसे ही एंटी करप्शन टीम ने दोनों विद्युत कर्मचारियों को पकड़ा विद्युत उप संस्थान जरीफ नगर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!