भाकियू हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने सहसवान तहसील का किया घेराव; एसडीएम को साथ बैठाकर लगाया ‘जनता दरबार
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूँ। किसान और दलित समाज के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान पीड़ितों ने भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई
मामले का संज्ञान लेते हुए भाकियू (हल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ सहसवान तहसील पहुंचे और तहसील परिसर का घेराव कर दिया। भाकियू हल की विशाल भीड़ और उग्र तेवर देख तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर तहसील परिसर में ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने वहीं ‘जनता दरबार’ लगा दिया और उप-जिलाधिकारी को भी अपने साथ बैठा लिया धरना-प्रदर्शन के दौरान किसान और दलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कड़े रुख के बाद एसडीएम ने मौके पर ही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया और शेष समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

