टिकैतनगर, बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पूरा देश चिंतित है और कोरोना मरीजो की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा लाकडाउन-4 लगा दिया गया है। साथ ही कोरोना से सतर्कता बरतने के लिये तरह तरह का अभियान प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। वही मंगलवार को थाना टिकैतनगर की पुलिस ने बिना मास्क लगाए दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया। बताते चले कि कोरोना से बचने के लिये सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। लेकिन बहुत से लोग अभी भी इसका पालन नही कर रहे है। जिसकी वजह से थाना टिकैतनगर की पुलिस ने चेकिंग लगा कर बिना मास्क लगाकर निकलने वाले दो पहिया वाहन चालकों का चालान किया। उन्हें मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी साथ ही साथ लोगो से बिना मास्क के बाहर न निकलने की अपील की। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर पशुपतिनाथ तिवारी, कांस्टेबल विवेक कुमार, सूरज, सोनू, राहुल, अंकुर, मानवेन्द्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

