फतेहपुर बाराबंकी। गैर प्रान्त से आये व्यक्ति की सूचना देने पर युवक के परिजनों ने आशाबहू के साथ अभद्रता करने के साथ ही पूरे गांव मे घूम रहा है। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सरवा निवासी आषा बहू अनीता पत्नी नानमून ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी गयी। तहरीर मे बताया है कि सरवा गांव के निवासी राज पुत्र मुस्लिम महाराष्ट्र से आये है, जिनकी सूचना पीडिता द्वारा सीएचसी मे दी गयी। बीते 16 मई को पीडिता राज के घर गयी और उसे फतेहपुर सीएचसी मे जांच कराने को कहा तो राज के भाई फरीद व उनके अन्य सहयोगियों ने पीडिता के साथ अभद्रता करते हुए घर से भगा दिया। शाम को उसके घर पहुंचकर काफी अपशब्द कहे। राज गांव मे निर्भीक होकर घूम रहा है। पीडिता की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत राज व उसके भाई फरीद व एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

