सरकारी कार्यों में डाली बाधा अभिलेख को फाड़ कर किया क्षतिग्रस्त
“पंचायत सहायक में चारों आरोपी भाइयों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज”
सहसवान, बदायूं। सर्किल क्षेत्र के थाना मुजरिया निवासी पंचायत सहायक प्रेम सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम नगला सलार ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह शासन के निर्देश पर गांव में मोबाइल से फैमिली आईडी बना रहा था किसी बीच गांव के ही कर तीन भाई वीरपाल ,उदयवीर पुत्रगण बलिस्टर, बलिस्टर पुत्र नाथू सिंह जबरन फैमिली आईडी बन होने के बावजूद दोबारा बनाने का प्रयास कर रहे थे मैंने जो मना किया तो प्रूफ लोगों ने मेरे साथ मारपीट कर फैमिली आईडी की सूची को फाड़ कर फेंक दिया तथा मुझे उपरोक्त लोग जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पंचायत सहायक के प्रार्थना पत्र पर थाना मुजरिया पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले को लेकर अपराध संख्या 99 धारा 115/2, 132, 221, 241, 391 /2, 352के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायल पंचायत सहायक का चिकित्सा परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

