घर में खाना बना रही नंद भौजाई के साथ घर में घुसकर की मारपीट जान से मार देने की थी धमकी ‘पीड़ित पिता ने मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज”

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम सालावतपुर निवासी सत्यवीर पुत्र हरनाम सिंह ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था उसकी पुत्री रितेश भाभी कमला पत्नी हरपाल घर पर खाना बना रही थी किसी बीच ग्राम के ही मोहकम पुत्र नेकशु ,भवनेश पुत्र मोहकम, राजकुमार ,पवनेश पुत्रगण जालिम ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट प्रारंभ कर दी जब उपरोक्त नन्द भाभी ने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 245 धारा 115/2, 333, 391/3, 352 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!